फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों की हड़ताल जारी

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सोना
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का घेराव किया, काले झंडे दिखाए
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कमेटी के आह्वान पर सोमवार को 20वें दिन भी सराफा कारोबार पूरी तरह बंद रहा। सराफा व्यवसाइयों ने अपनी मांगों को लेकर सराफा मंडी में धरना प्रदर्शन किया और एक्साइज ड्यूटी वापस होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का घेराव किया। 
सोमवार को सराफा व्यापारियाें ने जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सराफा बाजार चौराहे से रैली निकालते हुए संकटादेवी चौकी होकर शिवशक्ति पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं का घेराव किया। इस प्रदर्शन के दौरान सराफा व्यापारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में उपाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, मंत्री आलोक रस्तोगी, महामंत्री मनोज सहगल, राकेश साहू, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, सुमित गुप्ता, हरिश्याम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सोनेलाल रस्तोगी, नरेंद्र मोहन गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, सुमित पुरी, अनुपम तिवारी मौजूद रहे। 
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम के  माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में स्वर्णकारों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की।
आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में बताया है कि केंद्र सरकार ने बजट में स्वर्णकारों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा है कि एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने से सरकार को कोई रेवन्यू नहीं मिलेगा सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा। केवल स्वर्णकारों की परेशानियां बढ़ेंगी। बताया है कि देश का ज्वैलरी उद्योग पूरी दुनिया में मशहूर है सरकार को इसे बढ़ावा देना चाहिए न कि नीतियों से इसका गला घोंटना चाहिए। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में पार्टी के जिला संयोजक वलीम खान, शिवकुमार सिंह चौहान, ऋषिराज सिंह और अनुज वर्मा आदि शामिल थे।
20वें दिन बंद रहा सराफा व्यापार
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने दिया समर्थन
गोला गोकर्णनाथ। नगर का सराफा बाजार 20वें दिन भी पूर्णत: बंद रहा। सराफा व्यवसायी मोहम्मदी मार्ग स्थित धरना स्थल पर मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी को समर्थन पत्र देकर हड़ताल का पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। परिषद के नगराध्यक्ष रामेंद्र कुमार गुप्त, महामंत्री मुकेश राठी, शिवस्वरूप गुप्त, गोपीचंद गुप्त, महेशचंद गुप्त, अजय गर्ग आदि ने समर्थन पत्र में लिखा है कि सराफा व्यवसाइयों की हड़ताल से देश में आय एवं वाणिज्य कर कर को करोड़ों रुपयों की क्षति पहुंच चुकी है, किंतु विरोध के बावजूद केंद्र सरकार ने उत्पादन कर वापस नहीं लिया। उत्पादन कर लगाए जाने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सहदेव टंडन, राममोहन सोनी, विवेक गुप्ता, रामरक्षपाल राजपूत, चंदन सेठी, अभिषेक राजपूत, श्याम राजपूत, महेंद्र राजपूत, अतुल राजपूत, शशि मराठा, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें