फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: व्यापारियों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के सामने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार देरशाम शहर के मारवाड़ी मंदिर परिसर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सहभागिता की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से कहा कि संकटा देवी मार्ग को जल्द से जल्द चौड़ा किया जाए। बताया कि कृष्णा टॉकीज रोड पर बनी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के समय भयंकर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे बचने के लिए पुल का निर्माण जरूरी है। इसके अलावा जीएसटी में बदलाव, पलिया हवाई पट्टी पर शीघ्र उड़ानें शुरू कराने के साथ ही रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि कि जल्द ही शासन स्तर पर इन मांगों को रखकर निराकरण कराया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन युवराज शेखर ने किया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार, उपाध्यक्ष रविकाश गोयल, राजू अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चावला, हर्ष सेठ, प्रकाश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें