धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के कैलाली और कंचनपुर जिलों में ब्राउन शुगर के साथ नेपाल पुलिस ने एक युवती समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है।
कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि गोदावरी नगर पालिका के वार्ड दो निवासी रियाज मगर, रोशन गुरूंग और कविता वस्नेत को दो ग्राम 810 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। कंचनपुर निवासी भुवन भट्ट के पास से 230 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। टीकापुर के खैरीपुर के लक्ष्मण राना को पुलिस ने 170 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।
कंचनपुर जिले की बेलौरी वार्ड दस से मनीष भंडारी समेत तीन युवकों को पुलिस ने 330 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुनर्वास नगर पालिका के डी गांव निवासी कृष्ण प्रसाद बडू को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया। जिनके पास से 540 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। संवाद