10एलकेएचपीएच 01
-राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने धर्मचंद्र जैन को दिया विशिष्ट सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की लखीमपुर शाखा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आगमन पर व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। व्यापार मंडल ने शहर के 11 विशिष्ट व्यापारियों को व्यापारी भूषण सम्मान से सम्मानित किया। साथ ही संगठन में विशेष योगदान देने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद्र जैन को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
एक पैलेस में आयोजित व्यापारी दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। उन्होंने सम्मानित होने वाले व्यापारियों सुनीता डालमियां, विनोद कुमार चोपड़ा, सत्य प्रकाश मिश्रा, अब्दुल शमी, अजय कुमार भल्ला, प्रमोद कुमार पांडेय, जसमीत सिंह अजमानी और जसपाल सिंह पाली को व्यापार जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने संगठन से जुड़ने वाले हीरालाल धर्मशाला व्यापार संघ, नवगठित युवा व्यापार मंडल रामापुर खीरी टाउन और थरबरनगंज इकाई के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर संगठन की सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरपत जैन ने की। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष केवल कृष्ण गुलाटी और नगर महामंत्री शरद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
अतिथियों का स्वागत कृष्ण गोपाल शेखर ने किया। अतिथियों का परिचय संगठन के संरक्षक ज्ञान स्वरूप शुक्ला ने कराया। कार्यक्रम में प्रभु पकाश अग्रवाल, हरवंश अजमानी, रमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, श्यामजी अग्निहोत्री, सुरेश चंद्र गुप्ता, चेतन शेखर, विनोद पुरी, ओपी श्रीवास्तव, मदन मोहन अग्रवाल, दिनेश मेहरोत्रा, रमेश कुमार वर्मा, विजय नागर, नरेश चंद्र वर्मा, अनंतपाल सिंह, मनमोहन भंडारी, सोनू राना, पंकज मित्तल, आशीष अग्रवाल, ऋषि सोनी, संजय अग्रवाल, अंकुर महेंद्रा, अनुपम रस्तोगी, रितेश गुप्ता, गौरव गुप्ता, गजेंद्र जैन, रजत शेखर आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र सरकार राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम संदीप बंसल का व्यापारियों ने नगर आगमन पर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर, जिला के पदाधिकारियों का परिचय लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।
लखीमपुर रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुई व्यापार मंडल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की दोमुही नीतियों से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। सट्टा कारोबार पर आधारित वायदा कारोबार के चलते खाद्य पदार्थों, अनाजों और दालों का भाव चार माह में ढाई गुना हो गया है। कांग्रेस की सरकार में एफडीआई का विरोध करने वाली भाजपा अपनी सरकार में एफडीआई की वकालत कर रही है। एफडीआई के आने से देश के 40 करोड़ खुदरा व्यापारी और छोटे दुकानदार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। व्यापारी सरकारी नीतियों के कारण शोषण का शिकार हो रहा है इसलिए वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना और सुरक्षा के लिए व्यापारी सुरक्षा सेल बनाये जाने और तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित कराने का प्रस्ताव यूपी सरकार के सामने रखा गया है जिसे शीघ्र ही मंजूरी मिल जाएगी। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने किया। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, रेहान अहमद, भगवती गुप्ता, वकील अहमद, सुनील टंडन, स्वामीदयाल वर्मा, विजय शुक्ल रिंकू, अमर फतेहपुरी आदि मौजूद रहे।
शिव मंदिर भी गए बंसल
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष दुर्गेश सोनी और युवा अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने लखीमपुर रोड पर नगर सीमा पर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद पीडब्ल्यूडी भवन में स्वर्णकार विकास समिति के अभिषेक राजपूत, रामरक्षपाल राजपूत, राकेश राजपूत, आदेश राजपूत, कौशल राजपूत, विवेक राजपूत आदि ने फूल-मालाओं से लादकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
रवि ने ली आजीवन सदस्यता
व्यापारी रवि लोहिया ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जिला उपाध्यक्ष घोषित कर मनोनयन पत्र प्रदान किया।
पटरी दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा
युवा व्यापारी रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों पटरी दुकानदारों ने ज्ञापन देकर नगर में शाम से रात 10 बजे तक वैकल्पिक विद्युतापूर्ति मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही पर्यावरण जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने भी विद्युत कटौती, सीएचसी और पूर्ति विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।