फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण में धांधली पर व्यापारियों का हंगामा

Fri, 27 Jun 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सड़क में मिट्टी की परत दिखाते  फरधान कस्बे के व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
फरधान। कस्बे में ओवरब्रिज के पास मानक विहीन सड़क निर्माण को लेकर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने सड़क निर्माण रुकवा दिया। व्यापारियों ने मिट्टी युक्त सड़क पर तारकोल डालकर सड़क बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फरधान कस्बे में ओवरब्रिज के दोनों तरफ सड़क निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम सड़क का निर्माण किया जा रहा था। सड़क पर बालू युक्त मिट्टी की मोटी परत पड़ी हुई थी, लेकिन उसकी अनदेखी करते हुए सड़क पर तारकोल डालकर निर्माण किया जा रहा था। आसपास के व्यापारी मोहम्मद आसिफ, सलीम, अरुण, संजीत वर्मा, अजीज, रामू वर्मा, आजम, शादाब, विजयपाल वर्मा, मनीष, इंसान अली, सीबू और रामनाथ वर्मा आदि कई लोग इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे।
व्यापारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के आने पर जोर दिया। व्यापारी सलीम का कहना है, कि सड़क पर बालू युक्त मिट्टी की परत पड़ी है। उसे बिना हटाए इस पर तारकोल डालकर ठेकेदार सड़क का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सड़क निर्माण के इंजीनियर शुभ नारायण ने व्यापारियों से बातचीत की। सड़क पर मिट्टी ज्यादा पड़ी हुई देख नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल उसे हटाकर निर्माण करने के निर्देश दिए। इंजीनियर शुभ नारायण ने बताया व्यापारियों बातचीत की गई है। सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी नहीं की जाएगी। जो कमियां हैं उन्हें दुरुस्त करने के बाद ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें