फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, कई घायल 

Tue, 06 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  भीखमपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना मितौली क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बारात लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने गांव बीरमपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

थाना मितौली के गांव बीरमपुर निवासी सोबरन लाल के पुत्र की बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव नेवलापुर जा रही थी। केदारीपुर गुलरीपुरवा के पास ट्रैक्टर मोड़ते समय उसमें जुड़ी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में करीब 45 लोग सवार थे। हादसे में बीरमपुर निवासी राकेश 25,  राधेश्याम 55, सुरेंद्र 45, लालपुर निवासी बलबीर 15, सूरज 9 समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को 100 गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें