लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र में रविवार सुबह ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। गन्ना लदी ट्रॉली से रोडवेज की बस टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और बस के दोनों चालक घायल हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लखीमपुर खीरी में गोला-लखीमपुर नेशनल हाईवे की रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज पर गन्ना भरी ट्रॉली से गोला रोडवेज डिपो की बस टकरा गई। ट्रैक्टर ट्रॉली गोला चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही थी। बस से टकराकर ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़कर दाहिनी ओर लटक गया।
विज्ञापन
हादसे में हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जिगनहा निवासी ट्रैक्टर पर बैठे रामपाल वर्मा (66 वर्ष) चोटिल हो गए। उनके पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि पिता रामपाल, भाई भुवनेश्वर कुमार के साथ चीनी मिल गन्ना बेचने जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 5:00 बजे हादसा हो गया।
बस चालक गौरव मिश्रा और द्वितीय चालक मनोज शुक्ला को हल्की चोटें आईं। एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि एसी बस बनारस से आ रही थी। परिचालक निरंजन लाल और सात सवारियां थीं। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हुई। चालकों को हल्की चोट आई है। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।