फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशनपुर में बाघ को देखकर रोमांचित हो उठे सैलानी

Sat, 15 Nov 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा के किशनपुर में सैलानियों को दिखा बाघ। स्रोत : सैलानी
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से सैलानियों को बाघ के दीदार रोजाना हो रहे हैं। इसी क्रम में किशनपुर भी पीछे नहीं है और यहां भी सैलानियों को बाघ दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम पार्क की जंगल सफारी करने गए बाहर के सैलानियों को बाघ एक पेड़ की डाल के पास खड़ा दिखाई दिया। कुछ देर बाद बाघ अगले दोनों पैरों से पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। काफी देर तक सैलानी यह नजारा देखकर कैमरे में कैद करते रहे। इसके बाद बाघ के जाने पर सैलानियों की जिप्सी भी आगे बढ़वाई। सैलानियों ने करीब से बाघ देखकर अपने रोमांच को साझा किया और इसको महत्वपूर्ण लम्हा भी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें