फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ को शिकार खाता देख रोमांचित हो गए सैलानी

Thu, 07 May 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) में बृहस्पतिवार सुबह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को घास के मैदान में बाघ द्वारा किए गए शिकार को उसे बड़े चाव से खाते दिखाई दिया। यह रोमांचक दृश्य देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे और कई लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

दुधवा पर्यटन परिसर से जिप्सियों में सवार सैलानी दक्षिण सोनारीपुर रेंज में सफारी कर रहे थे। बांकेताल पर्यटन मार्ग के पास घास के मैदान में उन्हें बाघ किसी शिकार को निवाला बनाते दिखाई दिया। यह दृश्य देख सैलानियों की बांछें खिल गई। उन्होंने इस यादगर पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया और इस यात्रा को अविस्मरणीय बताया।
दुधवा पार्क के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि पर्यटन सत्र की शुरूआत के बाद से दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में बाघों की गतिविधियां अधिक दिखाई दे रही हैं। सैलानियों को कई बाघ पर्यटन मार्गों के आसपास भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार आसानी से हो रहे हैं। इसी कारण देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें