फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: किशनपुर वन्य जीव विहार में पहले ही दिन बाघ के दीदार, रोमांचित हुए पर्यटक

Sun, 01 Nov 2026 06:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

किशनपुर वन्य जीव विहार में रविवार को पर्यटन सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों प्रमुख द्वारों पर सफारी शुरू की गई। नए सत्र के पहले ही दिन पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए। 
विज्ञापन
जंगल मार्ग पर बाघ - फोटो : स्रोत- वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनपुर वन्य जीव विहार में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ दोनों प्रमुख पर्यटन द्वारों पर फीता काटकर सफारी शुरू की गई। नए सत्र के पहले ही दिन पहली सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ के दीदार हो गए। अचानक बाघ को सामने देखकर जिप्सी में सवार पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस अद्भुत पल को अपने कैमरों में कैद किया।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक जगदीश आर. के निर्देशन में कटैया वन चौकी और भीरा-मैलानी मार्ग स्थित 23 नंबर गेट पर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने फीता काटकर पर्यटन सत्र की शुरुआत की। सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जंगल में प्रवेश कराया गया।

कटैया वन चौकी पर आयोजित कार्यक्रम में किशनपुर रेंज के चार्जग्राही क्षेत्रीय वन अधिकारी महफूज अली, सेवानिवृत्त क्षेत्रीय वन अधिकारी मो. अय्यूब, वन्यजीव प्रतिपालक महावीर सिंह और मैलानी रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी नवीन दिवाकर मौजूद रहे। वहीं, 23 नंबर गेट पर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी तपस मिहिर समेत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहली सफारी में बाघ दिखने से बढ़ा उत्साह
पर्यटन सत्र के पहले ही दिन बाघ के दीदार होने से पर्यटकों में खासा उत्साह रहा। जिप्सी में सवार पर्यटकों ने बाघ को देखकर रोमांच का अनुभव किया और इस यादगार पल को कैमरों में कैद कर लिया। पर्यटन से जुड़े लोगों ने इसे नए सत्र के लिए शुभ संकेत बताया। उनका मानना है कि शुरुआती दिनों में बाघ के दीदार होने से आने वाले दिनों में पर्यटकों का आकर्षण बढ़ सकता है।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय होटल और रिजार्ट संचालक, सफारी वाहन चालक, नेचर गाइड और वन विभाग का स्टाफ भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने सफारी चालकों और गाइडों को पर्यटकों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण के नियमों का पालन करने और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें