दुधवा में सुबह की शिफ्ट में दिखा बाघ। स्रोत सैलानी
पलियाकलां। सर्द भरी सुबह और उसमें पेड़ों से छनती हुई धूप का आनंद लेने के लिए बाघ समेत अन्य वन्यजीव जंगली रास्तों पर आ रहे हैं। यही वजह है कि दुधवा नेशनल पार्क का पहली शिफ्ट में भ्रमण करने वाले सैलानियों को आसानी से दिख रहे हैं।
बृहस्पतिवार को भी सुबह पहली शिफ्ट में पार्क का भ्रमण करने गए दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य जगहों के सैलानियों को बाघ के दीदार हुए हैं। सैलानियों ने बताया कि जैसे ही उनकी जिप्सियां कुछ दूरी पर बढ़ीं तो पेड़ के किनारे एक बाघ धूप सेंकता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसकी फोटो आदि भी सभी ने खींचे और सांस रोककर उसकी हरकतों को देखते रहे। काफी देर तक वह खड़े होकर धूप सेंकता रहा और उसके बाद झाड़ियों में गुम हो गया। बुधवार की देर शाम को दूसरी शिफ्ट में भी सैलानियों को रास्ते पर बाघ चलता हुआ दिखा था। रोजाना बाघ दिखने से सैलानियों में उत्साह है और सैलानियों की तादाद भी पार्क में जंगल सफारी करने के लिए बढ़ रही है।