दुधवा की किशनपुर रेंज में घूमता बाघ। स्त्रोत गाइड
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की किशनपुर रेंज में शनिवार को सैलानियों ने जिप्सी के आगे बाघ गब्बर को चलते देखा। दूसरी ओर से आ रही जिप्सी भी उसको सामने से आता देख रुक गईं। किशनपुर रेंज में शनिवार को जिस बाघ की साइटिंग हुई, वह दुधवा में गब्बर के नाम से जाना जाता है। करीब से बाघ देखकर सैलानी में रोमांचित हो गए। सैलानियों ने बाघ की फोटो भी अपने कैमरे में कैद की। पार्क प्रशासन के मुताबिक, गाइड व जिप्सी चालकों के साथ-साथ सैलानी भी बाघों की विशेषताओं और व्यवहार के आधार पर उनका नामकरण कर देते हैं। गब्बर उन्हीं बाघों में से एक है।