फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में गैंडा और बारहसिंगा हिरनों को धूप सेंकते देख सैलानी गदगद

Wed, 19 Nov 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में एक साथ धूप सेंकते नजर आए गैडा और बारासिंगा हिरन। स्त्रोत-सैलानी।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में इस साल के पर्यटन सत्र ने धूम मचा रखी है। यहां जंगल सफारी का आनंद लेने आने वाले सैलानियों को किशनपुर अभयारण्य और दुधवा में हर दिन बाघ, तेंदुआ और अन्य वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दुधवा पार्क का भ्रमण करने पहुंचे सैलानी दक्षिण सोनारीपुर रेंज के बांकेताल पर पहुंचे। जहां तालाब से कुछ दूरी पर बने मचान पर चढ़कर प्रकृति का आनंद लिया। मैदान में सैलानियों को नजारा दिखाई दिया और वह चकित रह गए। इसमें उन्हें गैंडा और शावक के अलावा बारहसिंगा हिरनों का झुंड गुनगुनी धूप सेंकते नजर आए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में पानी में कलरव करते रंग-बिरंगे परिंदे भी दिखे। इस दृश्य देख उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इससे गदगद सैलानियों ने इस नजारे को कैमरे में कैद करने के साथ ही वीडियो बनाई। सैलानी काफी देर तक वन्यजीवों को एक टक निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें