फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेठ घाट पर 1.72 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटन विकास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उल्ल नदी के किनारे स्थित पौराणिक सेठ घाट के दिन अब बहुरने वाले हैं। सेठघाट का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही अब यहां स्थानीय पर्यटन केंद्र का विकास भी किया जाएगा। 1.72 करोड़ की लागत से यहां सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बुधवार को सेठघाट पहुंचकर भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से सेठघाट में स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सौंदर्यीकरण व पर्यटन विकास किए जाने की पहल की गई है। इस स्थल के समेकित पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लखनऊ का चयन हुआ है। पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित्त कुमार चौधरी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से 172.28 लाख की लागत से इस स्थल का सौंदर्यीकरण होना है। इसमें हाॅल, शौचालय, द्वार, समुचित पेयजल व्यवस्था, घाट का निर्माण आदि सुविधा का विकास कार्य होना प्रस्तावित है। इस कार्य को पूर्ण होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर आशुतोष, सौरभ आदि काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें