लखीमपुर खीरी। सत्र 2025-26 में स्नातक पास करने वाली शीर्ष पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को स्कूटी योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए शासन की तरफ से जिले के डिग्री कॉलेजों से छात्राओं का डाटा मांगा गया है।
कॉलेज स्तर से डाटा तैयार कर विश्वविद्यालय और शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद छात्राओं की मेरिट के आधार पर योजना का लाभ मिल सकेगा। युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य व नोडल डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि शासन स्तर से कवायद तेज कर दी गई है। स्नातक में शिक्षारत छात्राओं का डाटा मांगा गया है। अन्य कॉलेजों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। विश्वविद्यालय और कॉलेज के पोर्टल पर छात्राओं के डेटा और मेरिट अंकों की जांच की जाएगी। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
माना जा रहा है कि खीरी जिले की छात्राओं को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।