फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीने पर ईंट मारकर ले ली बड़े भाई की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। मड़ैया मजरा किशनपुर जमुनी में एक परिवार में शुक्रवार रात खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई की पत्नी को पीट रहे मंझले भाई को रोकने पर उसने बड़े भाई के सीने पर ईंट से प्रहार कर दिया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मंझले भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मड़ैया मजरा किशनपुर जमुनी में तीन भाइयों प्रेमपाल, अमर लाल और अभिरंदन के परिवार रहते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे मंझला अमर लाल सबसे छोटे भाई अभिरंदन के घर के बाहर नशे में धुत होकर पहुंचा। अमर लाल अभिरंदन की पत्नी जयंती को अपशब्द बोल रहा था। पति की गैरमौजूदगी में जयंती ने इसका विरोध किया तो अमर लाल, उसकी पत्नी सुमन और बेटी सोनिका ने जयंती की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
मारपीट होते देख सबसे बड़े भाई प्रेमपाल आए और बीचबचाव करने लगे। इस पर अमर लाल ने प्रेमपाल के सीने पर ईंट से प्रहार कर दिया। गहरी चोट लगने से प्रेमपाल मौके पर ही गिर गए। इसके बाद अमर लाल, उसकी पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडों से पीटकर प्रेमपाल को मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

पिता प्रेमपाल को बचाने दौड़े सुनील को भी तीनों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना के बाद तीनों हमलावर वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल, जयंती, उसकी बेटी रेखा और प्रेमपाल के बेटे सुनील को एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां भेजा। बताते हैं कि प्रेमपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुनील की तहरीर पर आरोपी अमर लाल, उसकी पत्नी सुमन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


24 साल पहले शाहजहांपुर छोड़कर आया था परिवार

मड़ैया मजरा किशनपुर जमुनी में प्रेमपाल और उनके पांच अन्य भाइयों के घर आस-पास हैं। प्रेमपाल के छोटे भाई रामकुमार ने बताया कि सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। वह सभी शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में गांव बिउर से वर्ष 2000 में यहां रहने के लिए आए थे। बिउर में दबंगों की दबंगई के कारण वह लोग अपना गांव छोड़कर भाग आए थे। सभी भाई मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं।
दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति का है अमर लाल

अभिरंदन की पत्नी जयंती ने बताया कि अमर लाल झगड़ालू प्रवृत्ति का है। शराब पीकर बात-बात पर गाली-गलौज और झगड़ा करने लगता है। उनके पति की उससे काफी समय से बोलचाल बंद है। पति पंजाब कमाने गया तो वहां भी उसने भाइयों से झगड़ा कर दिया था। यहां पर भी हर रोज किसी न किसी से झगड़ता रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें