फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 33 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
प्राची
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के धर्मसभा इंटर काॅलेज में शनिवार को दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई। परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 621 में से 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा एक विषय में फेल या कम नंबर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कंपार्टमेंट-इंप्रवूमेंट परीक्षा कराई गई। पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 183 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 21 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। इंटरमीडिएट में 438 में से 427 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई है। एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
यह बोले बच्चे
अंग्रेजी विषय का पेपर था। इस विषय में नंबर कम होने की वजह से कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी। पिछली बार की अपेक्षा इस बार का प्रश्नपत्र काफी कठिन था। फिर भी सभी सवालों के जवाब सोच समझ कर दिए हैं। - प्राची
विज्ञापन

हिंदी विषय की परीक्षा थी। पेपर उम्मीद से अच्छा था। बोर्ड परीक्षा में जो प्रश्नपत्र आया था वह काफी कठिन था। इस लिए नंबर भी कम रह गए थे। इस बार का पेपर अच्छा हुआ है।
प्रियंका

इतिहास में नंबर कम थे। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होना पड़ा। प्रश्नपत्र में जो भी सवाल पूछे गए थे, वह सरल थे। थोड़ा समय का अभाव रहा, लेकिन सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। अब परिणाम का इंतजार है। - विशाल
विज्ञापन


इतिहास विषय की परीक्षा थी। ऐसा कोई भी प्रश्न नहीं था, जो न पढ़ा हो। कुछ सवाल छूट गए। अगर समय होता तो छूटे प्रश्नों के भी उत्तर दे देता। -राहुल

प्राची

प्राची

प्राची

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें