फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टमाटर महंगा, मौसमी सब्जियां भी छू रहीं आसमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। बारिश का पानी खेतों में भर जाने से सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ा है। इसका नतीजा यह है कि शहर से लेकर गांवों तक सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। टमाटर 100 रुपये तक पहुंच गया है। लौकी, तोरई और अन्य सब्जियां भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं।
विज्ञापन

बेहजम क्षेत्र के गांवों में सब्जी की खेती की जा रही है। यहां किसान तोरई, बैगन, टमाटर, घुईयां, लौकी और हरी मिर्च की खेती करते हैं। यह लोग गांवों से सब्जियां मंडी बेचने ले जाते हैं। जहां इनको अच्छी कीमत मिल रही है। अल्लीपुर निवासी किसान चेतराम मौर्य ने बताया कि उनके लगभग दो बीघा खेत में तोरई लगी है। मई-जून में 10 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिकती थी। अब बारिश अधिक होने के कारण फसल कम है, इसलिए अब यह 30 रुपए प्रति किलो बिक रही है। फुटकर में चालीस रुपये में बिकना स्वाभाविक है।
बैंगन की फसल भी उन्होंने लगा रखी हैं। बैंगन इस समय थोक में 20 रुपये किलो बिकता है। किसानों ने बताया कि पैदावार घटने और मांग बढ़ने से थोक सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा शहर में फुटकर सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। फुटकर में टमाटर 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। गलियों में सब्जी बेचने वाले 100 रुपये से भी अधिक पर टमाटर बेच रहे हैं। लौकी, तोरई, भिंडी, कटहल आदि भी 50 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि इस समय सब्जियों की आवक में कमी आई है। बारिश में उत्पादन कम हुआ है। इसलिए सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के फुटकर भाव
आलू- 30 रुपये किलो
टमाटर- 80 से 100 रुपये किलो
प्याज- 40 से 50 रुपये किलो
भिंडी- 60 से 80 रुपये किलो
कटहल- 60 रुपये किलो
परवल- 80 रुपये किलो
लौकी- 40 से 50 रुपये किलो
तोरई- 40 से 50 रुपये किलो
लहसुन- 320 रुपये किलाे
नीबू- 80 से 100 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें