फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी से पीलीभीत के बीच जल्द चलेंगी तीन पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
मैलानी स्टेशन का मेन गेट
विज्ञापन
मैलानी। जिले से पीलीभीत तक सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय ने मैलानी से पीलीभीत तक तीन नई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। साथ ही लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर का पीलीभीत तक विस्तार कर समय सारिणी भी जारी कर दी है। जल्द ही इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के लिए मैलानी-पीलीभीत के बीच 30 मई 2018 को कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने मेगा ब्लॉक लिया था। आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण होने के बाद 30-31 मार्च को शाहगढ़-पीलीभीत खंड का संरक्षा निरीक्षण और स्पीड ट्रायल हुआ था। तभी से लोग पीलीभीत, बरेली, दिल्ली, पंजाब आदि के लिए ट्रेनों की मांग कर रहे थे।
फिलहाल, रेलवे ने मैलानी से पीलीभीत के बीच तीन पैसेंजर ट्रेनों के संचालन और लखनऊ-शाहगढ़ पैसेंजर का विस्तार पीलीभीत तक करने की स्वीकृति दे दी है।
रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा की ओर से इस आशय का चार जुलाई को निर्गत पत्र एनई रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग गोरखपुर, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, गोरखपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इसमें जल्द इन ट्रेनों के संचालन की बात लिखी है। इन ट्रेनों के चलने से लंबे समय बाद क्षेत्रवासियों को मैलानी से सीधे पीलीभीत तक ट्रेन के सफर की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन






समय सारिणी
ट्रेन नंबर मैलानी (प्रस्थान) शाहगढ़ (प्रस्थान) पीलीभीत (आगमन)
55362 (मैलानी-पीलीभीत) 17:30 19:00 20:15
55360 (मैलानी-पीलीभीत) 09:50 11:22 12:25
55358 (मैलानी-पीलीभीत) 05:00 06:18 07:40







पीलीभीत (प्रस्थान) शाहगढ़ (प्रस्थान) मैलानी (आगमन)



55357 (पीलीभीत-मैलानी) 06:35 07:39 09:05

55359 (पीलीभीत-मैलानी) 09:05 10:10 11:40
55361 (पीलीभीत-मैलानी) 13:50 15:05 16:30



पीलीभीत तक जाएगी शाहगढ़ पैसेंजर

मैलानी। शाहगढ़ तक चलने वाली पैसेंजर का संचालन भी पीलीभीत तक करने की स्वीकृति रेल मंत्रालय से मिल गई है। लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर लखनऊ से सुबह 6:20 बजे चलकर 12:15 बजे मैलानी और दोपहर तीन बजे पीलीभीत पहुंचेगी। पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर पीलीभीत से शाम 5:15 बजे छूटकर रात 7:35 बजे मैलानी और रात 01:10 बजे डालीगंज पहुुंचेगी। इस ट्रेन की समय सारिणी इस प्रकार है।






ट्रेन नंबर मैलानी (प्रस्थान) शाहगढ़ (प्रस्थान) पीलीभीत (आगमन)

05086 (लखनऊ-पीलीभीत) 12:30 13:45 15:00
05085 (पीलीभीत-डालीगंज) पीलीभीत (प्रस्थान) शाहगढ़ (प्रस्थान) मैलानी (प्रस्थान)


17:15 18:15 10:50



सभी हॉल्ट पर रुकेंगी पैसेंजर ट्रेनें

मैलानी। मैलानी-पीलीभीत के बीच भविष्य में संचालित होने वाली तीनों पैसेंजर ट्रेनें, लखनऊ-पीलीभीत और पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों के अलावा सभी हॉल्ट स्टेशनों अकेला हंसपुर, सेहरामऊ, कुर्रैय्या, दूधिया खुर्द, उदयपुर खुर्द, प्रसादपुर, संदेई और दियूरी पर भी रुकेंगीं। अभी विस्तृत समय सारिणी जारी नहीं हुई है। लखनऊ से शाहगढ़ तक चलने वाली पैसेंजर पूर्व समय के मुताबिक चलेगी, जबकि शाहगढ़ से चलकर डालीगंज जाने वाली पैसेंजर का समय बदल जाएगा। संवाद






लखनऊ से सीधे बरेली तक भी चले ट्रेन

मैलानी। रेल मंत्रालय ने मैलानी से पीलीभीत तक तीन नई ट्रेनों की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन लखनऊ से सीधे बरेली तक ट्रेन सुविधा बहाल नहीं की है। पिछले नौ सालों से बरेली तक ट्रेनों का संचालन बंद है, जबकि आमान परिवर्तन के बाद यह रूट खुल गया है। मीटरगेज के दौर में लखनऊ से बरेली, आगरा, मथुरा तक ट्रेनों संचालित होती थीं। क्षेत्रवासियों ने लखनऊ से सीधे बरेली, मथुरा, आगरा तक भी जल्द ट्रेन चलाने की मांग कर रहे हैं। संवाद



लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल तीन फेरे और लगाएगी
- लालकुआं-वाराणसी और रामनगर-लालकुआं का नहीं हुआ विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन के तीन फेरे और बढ़ाए हैं। शुरूआत में इस समर स्पेशल का संचालन 10 फेरों के लिए किया था, जबकि दो अन्य समर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार नहीं किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर पंकज सिंह ने बताया कि समर स्पेशल लालकुआं-हावड़ा का संचालन 11 से 25 जुलाई तक और हावड़ा-लालकुआं का संचालन 12 से 26 जुलाई तक तीन फेरों के लिए बढ़ाया गया है। पहले लालकुआं-हावड़ा का संचालन 25 अप्रैल से 27 जून तक और हावड़ा-लालकुआं का संचालन 27 अप्रैल से 29 जून तक दस फेरों के लिए किया गया था।
उधर, समर स्पेशल के रूप में ही चलाई गईं दो अन्य ट्रेनें- लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं और रामनगर-ऐशबाग-रामनगर के फेरे समाप्त होने के बाद इन ट्रेनों का विस्तार नहीं किया गया है। लालकुआं-वाराणसी का संचालन 29 अप्रैल से 24 जून तक, वाराणसी-लालकुआं का 30 अप्रैल से 29 जून तक नौ फेरों के लिए किया गया। रामनगर-ऐशबाग और ऐशबाग-रामनगर द्वि-साप्ताहिक ट्रेनों का 26 अप्रैल से 29 जून तक बीस फेरों के लिए संचालन किया गया था। इन ट्रेनों के फेरे पूरे हो चुके हैं, इसलिए इनका भी विस्तार नहीं किया गया है।

मैलानी स्टेशन का मेन गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें