फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के हर घर में बने शौचालय, पात्रों को मिले आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। ब्लॉक क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत शाहपुर राजा में जर्जर मार्गों और जलभराव से आजिज आए लोगों ने युवा हाथों में अपनी पंचायत की कमान सौंपी है। स्नातक तक शिक्षा हासिल करने वाले 32 वर्षीय अनुज वर्मा शाहपुर राजा के प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को उम्मीद है कि हर घर में शौचालय होंगे, पात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत में चार मजरें शामिल हैं। इनमें पलिया, रौरबा, दरिया बाद और शाहपुर राजा शामिल हैं। ग्राम पंचायत के पलिया नगर में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है जिसकी एक अलग पहचान है।

ग्राम पंचायत एक नजर में
आबादी 7500
वोटर 3600
साक्षरता 60 प्रतिशत

प्रधान की प्रमुख प्राथमिकताएं
- गांव में पात्रों के आवास बनवाना
- घर-घर शौचालयों का निर्माण कराना
- गांव में बरात घर बनवाना
- ग्राम पंचायत के रास्तों को पक्का कराना
- जल भराव की समस्या से गांव को निजात दिलाना

गांव की समस्याएं
- युवाओं में बेरोजगारी
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं
- पात्रों को नहीं मिल सके आवास
- अभी तक हर घर में शौचालय नहीं बन पाए
- साप्ताहिक बाजार में गंदगी व्याप्त

प्रधान बोले
ग्राम पंचायत के मतदाताओं ने जिस उम्मीद के साथ हमें प्रधान चुना है उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। पंचायत के सभी मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराना, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बरात घर, बनवाने का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनुज वर्मा, प्रधान शाहपुर राजा

ग्रामीण बोले
ग्राम पंचायत में नियमित सफाई ना होने से नालियां चोक हो गई हैं, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। साफ सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
- विनोद कुमार
गरीबों के लिए आवास और शौचालय की व्यवस्था हो। बच्चों के लिए खेल का मैदान और बरात घर बनवाए जाएं तभी प्रधान से विकास की उम्मीद की जा सकती हैं।
- अंकित शर्मा
सबसे पहले घर-घर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कराया जाए, गरीबों के लिए चिकित्सा और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- अरुन कुमार
गांवों में पानी की टंकी की व्यवस्था हो ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके। नालियां साफ हो, गांव में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए। गांव में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं।
विज्ञापन

- रामनिवास वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें