फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल का आखिरी फेरा आज

Sun, 23 Aug 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अवनीश प्रकाश अवस्थीनगर अध्यक्ष कांग्रेस, मैलानी
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 ग्रुप डी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलाई जा रही मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल अब अंतिम पड़ाव पर है। अयोध्या के रास्ते संचालित होने वाली मऊ-बरेली ट्रेन 24 अगस्त और बरेली-मऊ ट्रेन 25 अगस्त को आखिरी फेरा लगाएगी। इससे परीक्षार्थियों के साथ जिले के लोगों के पास अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन का आखिरी मौका है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05185/05186 मऊ-बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल का संचालन 16 फेरों के लिए किया था। ट्रेन संख्या 05185 मऊ-बरेली 24 अगस्त को आखिरी फेरा लगाएगी। बरेली-मऊ परीक्षा विशेष गाड़ी मैलानी से शाम 19:45, गोला गोकर्णनाथ से 20:22, लखीमपुर से 20:53 बजे रवाना होकर तड़के 03:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचती है। वापसी में ट्रेन नंबर 05185 अयोध्या धाम से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर लखीमपुर रात 00:35 बजे, गोला गोकर्णनाथ 01:10 बजे और मैलानी 02:05 बजे आती है।
परीक्षा विशेष ट्रेन से जिले और मैलानी के तमाम श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या में दर्शन के बाद इसी ट्रेन से वापसी की सुविधा भी मिलती थी। परीक्षार्थियों के साथ श्रद्धालुओं को मिली इस सुविधा को देखते हुए अब ट्रेन को नियमित करने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

-

श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए ट्रेन को नियमित करने की मांग को लेकर रेलमंत्री को संबोधित कांग्रेस के प्रदेश संगठन और रेल अधिकारियों को मांगपत्र दिया जाएगा।
-अवनीश प्रकाश अवस्थी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मैलानी
-

अयोध्या के लिए ट्रेन की मांग को लेकर कई बार रेलवे उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया है। अब परीक्षा विशेष गाड़ी के नियमित संचालन की मांग को लेकर फिर रेल अधिकारियों को ज्ञापन दूंगा।
विज्ञापन

-भवानी शंकर माहेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें