फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरटीई के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन, रात 12 बजे तक करें आवेदन

Sat, 07 Mar 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन के दूसरे चरण का शनिवार को अंतिम दिन है। अभिभावक सात मार्च की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विभाग लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों को स्कूल आवंटित करेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दूसरे चरण में भी एक हजार से अधिक आवेदन मिलने के आसार हैं। जिले में आरटीई के तहत 830 निजी स्कूल पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जहां 4547 सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाना है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले चरण में विभाग को 1371 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 780 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 591 आवेदन अपात्र घोषित कर दिए गए थे। 18 फरवरी को हुई लॉटरी में 544 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। हालांकि, कई पात्र बच्चों को सीट नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आवेदन किसी भी जनसेवा केंद्र या कंप्यूटर दुकान के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
विभाग के अनुसार दूसरे चरण के बाद तीसरे और अंतिम चरण की प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी, जिसमें 25 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद 27 मार्च को अंतिम लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई दाखिले की स्थिति
जिले के 830 निजी स्कूल आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत
4547 सीटों पर होना है निशुल्क प्रवेश
पहले चरण में 1371 आवेदन मिले
इनमें 780 पात्र और 591 अपात्र घोषित
लॉटरी में 544 बच्चों को स्कूल आवंटित
दूसरे चरण में 1000 से अधिक आवेदन की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें