शहर में बुधवार को मनाया गया विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस
मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को किया जागरूक
विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सामने मानव श्रृखंला बनाकर राहगीरों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर जागरूकता गोष्ठी हुई, जिसमें मौजूद लोगों को सीएमओ ने तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलाई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस के मौके पर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद के नेतृत्व में उनके कार्यालय के सामने मानव श्रृखंला बनाकर लोगों को तंबाकू प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने कहा कि सभी लोग मिलने वालों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दें। डॉ. आर एस मधौरिया ने कहा कि तंबाकू सेवन से कैंसर जैसी बीमारियां होने की संभावना रहती है। एनसीडी सेल प्रभारी डॉ. रवींद्र शर्मा ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है इसलिए सभी लोग इसके सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि आज कल किशोरों में भी इसकी लत देखी जा रही है इसलिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे किशोरों को इसकी तल से बचाया जा सका। एसीएमओ डॉ. मातादीन, डॉ. वीबी राम, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. एके चौधरी, सीएमएस डॉ. मनोज कुमार सहित डॉ. राकेश गुप्ता, अनुज श्रीवास्वत, अनुराग सक्सेना, देवनंदन श्रीवास्तव, डीपीएम मनीष बिसारिया सहित कई लोग मौजूद रहे।