बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषय की परीक्षाएं हुईं। तीसरे दिन भी परीक्षा में विद्यार्थियों की सघन तलाशी ली गई। विभिन्न विषयों में 468 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षाओं के तीसरे दिन सुबह की पाली में इंटर अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र और अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई तथा हाईस्कूल वाणिज्य प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल वाणिज्य में पंजीकृत 939 परीक्षार्थियों में 879 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 60 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर अर्थशास्त्र में पंजीकृत 8,445 परीक्षार्थियों में 8,045 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके अलावा अर्थशास्त्र और वाणिज्य भूगोल के प्रश्न पत्र में पंजीकृत 23 परीक्षार्थियों में 15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 8 ने परीक्षा छोड़ दी। शनिवार को भी सभी क्षेत्रों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा का निरीक्षण किया तथा विद्यालयों के गेट और परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।