फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक पटरी दुकानदारों को नहीं मिली एक हजार की सरकारी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार : कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने रोज कमाकर खाने वालों को जून में मदद देने का किया था ऐलान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाकर खाने वालों को हुई थी। योगी सरकार ने जून में एक-एक हजार रुपये की इन्हें मदद देने का ऐलान किया था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते योजना अब तक फाइलों में ही कैद है। पटरी दुकानदारों का कहना है कि मदद पाने के लिए वह कई बार नगर पालिका गए, लेकिन उन्हें किसी ने सटीक जवाब नहीं दिया।
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगे कर्फ्यू में रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने रोटी का संकट आ खड़ा हुआ था। इसे देखते हुए सरकार ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ठेला, खोमचा, रेहड़ी आदि लगाने वाले पटरी दुकानदार, दिहाड़ी मजदूरों सहित रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि कामगारों को जून में एक-एक हजार रुपये मदद देने का ऐलान किया था। मगर, डेढ़ माह बाद भी पात्रों को आर्थिक मदद अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


भत्ता योजना के तहत जिले में चयनित लोग -39065
पंचायती राज के तहत मिले श्रमिक-23002
नगर निकाय में मिले दैनिक श्रमिक-12740
(नगर पालिका लखीमपुर के रेहड़ी दुकानदार-2587)
राजस्व विभाग की ओर से चिंह्नित नाविक-411
जिले में चिंहित प्रवासी श्रमिक-2912

सरकार की ओर से एक हजार रुपये बैंक खाते में आने की जानकारी लगी थी। कई बार बैैंक जाकर खाता चेक कराया, लेकिन पैसा अभी तक नहीं आया है। यदि मिल जाता तो कुछ आराम हो जाती।
- रमेश गौतम, जूता चप्पल विक्रेता
एक हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन अब तक तो आई नहीं। नगर पालिका में जानकारी करने पर बताया कि सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। वहीं से आएगी।
- कृष्ण कुमार चौरसिया, पान विक्रेता
कोरोना ने सबकुछ चौपट कर दिया। अभी तक काम धाम प्रभावित है। कोरोना से पहले सौ दो सौ रुपये पैदा हो जाते थे। मगर, अब उसके भी लाले पड़े हैं। यदि मदद मिल जाती तो काम चल जाता।
- सुशील कुमार, फाइबर रिपेयर
चाय का खोखा लगाकर बमुश्किल परिवार का पालन पोषण हो पा रहा है। यदि कुछ मदद मिल जाती तो सहूलियत हो जाती। दो माह से इंतजार कर रहा हूं, देेखो कब मदद मिलती है।
विज्ञापन

- जीतूराम, चाय वाला
नगर पालिका की ओर से चिह्नित 2587 पटरी एवं खोखा दुकानदारों की सूची जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। धनराशि शासन स्तर से खातों में भेजी जानी है। इस संबंध में दिशा निर्देश मिलते ही लोगों को अवगत करा दिया जाएगा।
- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लखीमुपर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें