फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिलक की थाली सजी, भाई दूज पर बरसा बहनों का प्यार

Wed, 11 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर से गांवों और कस्बों तक बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से भाइयों का तिलक किया।
विज्ञापन

आंगन में चौक सजाकर पूजन किया और भाइयों का मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
दूर-दराज रहने वाली बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कई भाई भी बहनों के यहां गए। बाजारों में भी त्योहार की रौनक रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी। खील-बताशे और मिट्टी के भुरकों की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

जिला कारागार में भी भाई दूज की परंपरा निभाई गई। सुबह आठ बजे से बंदी भाइयों से मिलने के लिए बहनों की भीड़ जुटने लगी। जेल प्रशासन ने कतारें लगवाकर मुलाकात कराई। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और जल्द रिहाई की कामना की। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक हो गए। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि बुधवार को 261 महिलाओं और 124 बच्चों की 136 पुरुष बंदियों से मुलाकात कराई गई।
-
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में भाई दूज का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजन किया और भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने उपहार देकर बहनों के चरण स्पर्श किए। बाजारों में मिठाई, शक्कर से बनी भुरकी, चूरा और लाई की खरीदारी हुई।

अमीरनगर। क्षेत्र में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कस्बे की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही।

बिजुआ। विकासखंड क्षेत्र के पड़रिया तुला, गुलरिया, मुड़िया हेमसिंह, नौसर जोगी, तिखड़ा, बिजुआ, भानपुर, बरमबाबा, इंटकुटी, भीरा, बोझवा, मटैहिया, मझौरा, कांपटांडा, किसुनपुर, एलनगंज, अंबारा, पड़रिया तिलकापुर, मूड़ा सवारान, अलियापुर, रायपुर, जहांनपुर और दाउदपुर समेत सभी गांवों में भाई दूज का त्योहार श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।

जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद

जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद

जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद

जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद

जिला कारागार के बाहर भैया दूज के लिए लाइन में खड़ी बहनें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें