फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा: क्रॉस केस मामले में बयान दर्ज, अगली सुनवाई 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा क्रॉस केस मामले में बृहस्पतिवार को एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से एक बार फिर गवाही दर्ज कराई है। उसने अपने बयान में मुख्य रूप से दूसरे केस के आरोपी के बचाव में बयान दर्ज कराए हैं। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त को मामले की सुनवाई नियत किया है।
विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में गुरुवार को एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी शिव गोविंद राठौर ने पलिया कस्बे के व्यापारी गौरव बंसल को पेश किया। गवाह ने बताया बताया कि वह तीन अक्टूबर को वह बनवीरपुर में आयोजित दंगल देखने गया था। वहां पूरे समय तक आशीष मिश्र मोनू मौजूद रहे थे। बयान दर्ज होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सिंह ने जिरह में सवालों की झड़ी लगा दी।
जिरह पूरी होने के बाद अदालत में दिल्ली हाईकोर्ट से आने वाले वकील अवतार सिंह के हादसे में घायल होने की खबर दी। साथ ही समय की याचना की। इस पर अदालत ने 18 अगस्त तक जिरह टालते हुए मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी है। इस दौरान अभियोजन की ओर से अवधेश सिंह शैलेंद्र सिंह गौड़, अवधेश दुबे मौजूद रहे तो बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें