फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा: क्रॉस केस में छठी गवाही पूरी, अगली सुनवाई छह जुलाई को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में अभियोजन पक्ष की ओर से छठी गवाही पूरी हो गई है। एडीजे सुनील वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने सरकार बनाम गुरविंदर सिंह आदि मामले में योगेश दीक्षित को छठे गवाह के रूप में पेश किया था। योगेश दीक्षित ने कोर्ट में बताया कि वह निघासन तहसील से पत्रकार है। कवरेज के दौरान गुरु नानक स्कूल के पास हेलिपैड में प्रदर्शनकारी किसान तीन अक्तूबर 2021 को हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के करीब बनवीरपुर की तरफ से थार गाड़ी आ रही थी। प्रदर्शनकारियों ने लाठी, लोहे की रॉड और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे थार असंतुलित हुई थी। उसने थार गाड़ी से उतरते आशीष मिश्रा मोनू को नहीं देखा था।
बयान के दौरान उसने बताया कि दिवंगत पत्रकार रमन कश्यप भी उसके साथ कवरेज कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने थार के ड्राइवर हरिओम और कार्यकर्ता शुभम को पीट-पीटकर मारा था। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश मुन्ना और विनय सिंह के साथ दिल्ली से आए तेज प्रताप सिंह ने गवाह से लंबी पूछताछ की। गवाह से जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अगली गवाही पेश करने के लिए अभियोजन को 6 जुलाई की तिथि दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें