फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा मामले में दर्ज हुई दूसरी गवाही, तीसरा गवाह 15 अप्रैल को होगा पेश

Sat, 08 Apr 2023 10:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया हिंसा में शुक्रवार को दूसरे गवाह के बयान अभियोजन टीम ने दर्ज कराए हैं। अदालत ने तीसरे गवाह को पेश करने के लिए 15 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
तिकुनिया हिंसा मामला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को दूसरे गवाह के बयान अभियोजन टीम ने दर्ज कराए हैं। अदालत ने तीसरे गवाह को पेश करने के लिए 15 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने अभियोजन पक्ष रखते हुए बताया तिकुनिया कांड मामले में दूसरे गवाह के रूप में गुरनाम सिंह की गवाही चल रही थी। शुक्रवार को बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश सिंह ने गुरनाम सिंह से विस्तृत जिरह की।

वहीं वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने गुरनाम सिंह से मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। 164 सीआरपीसी के बयानों को भी अदालत में साबित करवाया। 
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने बताया अभियोजन टीम की ओर से तीसरे गवाह के रूप में बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र के बंजारन टांडा निवासी हरविंदर सिंह को पेश किया जाएगा। हरविंदर सिंह भी तिकुनिया हिंसा में घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें