फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : जिरह पूरी, अगले गवाह के बयान आज

Tue, 20 Jan 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में मंगलवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में अभियोजन पक्ष की आपत्ति को खारिज करने के बाद गवाह गुरु अमनमीत सिंह मांगट से जिरह पूरी कराई गई। अगले गवाह दलविंदर सिंह को पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में तिकुनिया हिंसा से जुड़े फोटोग्राफ दिखाकर सवाल पूछने को अनुमति देने के साथ ही गवाह से जिरह पूरी कराई गई। इसके बाद न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने अगले गवाह को पेश करने के लिए कहा तो अभियोजन ने साक्षी दलविंदर सिंह की माता का स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए स्थगन प्रार्थना पत्र दिया। इसे मंजूर करते हुए बुधवार को गवाही दर्ज कराने के लिए दलविंदर सिंह को तलब किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें