पलियाकलां। गोवा से फुटबाल खेलकर लौटे गुरुकुल के छात्र सम्मानित किए गए।
गुरुकुल एकेडमी स्कूल से मिनी फुटबाल एसोसिएशन ऑफ गोवा द्वारा आयोजित अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मानस मिश्रा, कृष्णा शर्मा, अंश मिश्रा व विविध आदि छात्र गए थे। वहां उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता की और अपने खेल का प्रदर्शन दिखाया। गोवा से लौटने पर चारों छात्रों को स्कूल के प्रबंधक मुकेश अग्रवाल ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला के साथ समस्त टीचिंग स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे। संवाद