फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा कांड : खाली गया इंतजार अब गवाही 11 को

Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में बुधवार को जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में गवाह का इंतजार बेनतीजा रहा। तीनों गवाहों की अनुपस्थिति के चलते जिला जज शिवकुमार सिंह ने 11 मई को सुनवाई लगाई है। उसी दिन अभियोजन पक्ष को गवाहों के बयान दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने पत्र लिखकर 13 मई के बाद बयान दर्ज कराए जाने का अनुरोध किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराए जाने की बात कही है। इंस्पेक्टर विमल गौतम की ओर से पुत्र की बीमारी की जानकारी देने के बाद समय दिए जाने का अनुरोध किया। इस पर 11 मई को सुनवाई लगाई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को पुलिस के जरिये तलब किया गया था, जिसके चलते बुधवार को उनके सीतापुर में तैनात होने की जानकारी दी गई। साथ ही उनके छुट्टी पर होने की बात सामने आई है। जानकारी के बाद अदालत ने वारंट जारी करते हुए सोमवार को बुलाया है। अब सबकी निगाहें 11 मई को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें