लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में गवाह बलजिंदर सिंह मान की पुनः पूछताछ के लिए दाखिल अर्जी अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दी। एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत ने अगला गवाह पेश करने के आदेश के साथ सुनवाई की अगली तारीख 16 मार्च निर्धारित की।
अभियोजन पक्ष ने गवाह के विरोधाभासी बयानों को स्पष्ट करने के लिए पुनः पूछताछ की मांग की गई थी लेकिन बचाव पक्ष ने सुनवाई के दौरान इसका कड़ा विरोध किया। अदालत ने अभियोजन की अर्जी को खारिज करते हुए गवाह की पुनः परीक्षा की संभावना को खत्म कर दिया।