लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में बुधवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से 16वीं गवाही पूरी हुई। इसके बाद जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता और वादी के वकील ने अभियोजन पक्ष की ओर से सिमरनजीत सिंह को पेश किया। इनसे बचाव पक्ष के वकीलों की ओर से लंबी जिरह की गई।
घटना से जुड़ी कई जानकारियां दर्ज की गई। बयान पूरा होने के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को अगले गवाह को पेश करने का आदेश दिया है। इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से प्रगट सिंह की गवाही पेश करने की रणनीति बनाई गई है। उसे बृहस्पतिवार को पेश किया जाएगा।