फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टीका बनीं नेपाल थारू समुदाय से पहली महिला पायलट

Sat, 27 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
थारू समुदाय की बेटी को सम्मानित करते बातचीत घर संस्था के लोग। स्रोत: आयोजक - फोटो : चिलासनी में धार्मिक स्थल में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप-महानगरपालिका कैलाली गांव की एक बेटी ने कामयाबी का परचम लहराया है। वार्ड नंबर 13 निवासी मान बहादुर चौधरी की 21 वर्षीय पुत्री टीका चौधरी थारू समुदाय से पहली महिला पायलट बन गई हैं।
विज्ञापन

टीका चौधरी ने दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित स्काई हॉक एविएशन कंपनी से प्राइवेट विमान पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया है। वर्तमान में छुट्टी में घर आईं टीका ने बताया कि उन्हें निजी विमान पायलट का प्रमाणपत्र मिल चुका है। हालांकि, व्यावसायिक स्तर पर अकेले (सोलो) विमान उड़ाने के लिए अभी उन्हें सौ घंटे की अतिरिक्त उड़ान और छह महीने का प्रशिक्षण और पूरा करना होगा। इसके बाद उन्हें सिंगल चालक उड़ान का पूर्ण प्रमाणपत्र मिल जाएगा।
थारू समुदाय की पहली महिला पायलट बनने के उपलक्ष्य में धनगढ़ी की बात-चीत घर संस्था ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्था के किरिया प्रधान ने टीका को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि मेरी पांच बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें