फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन्य प्राणि उद्यान गोरखपुर भेजा गया बाघिन का शावक

विज्ञापन
बा​घिन का शावक      फाइल फोटो
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज क्षेत्र में भगतपुर गांव के पास से रेस्क्यू कर महेशपुर रेंज कोठी लाए बाघिन के शावक को वन्य प्राणि उद्यान गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

बाघिन का एक मादा शावक बृहस्पतिवार को भगतपुर गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे घूमता देखा गया था। शुक्रवार को वनकर्मी उसे रेस्क्यू कर महेशपुर रेंज कोठी ले आए थे। जहां उसका दो डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल परीक्षण किया। जांच में शावक पूरी तरह स्वस्थ मिला। रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि शावक को उसकी मां से मिलाने के लिए वन कर्मियों की टीम ने शुक्रवार शाम तक जंगल में पेट्रोलिंग कर बाघिन की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

ऐसी हालत में अधिकारियों के निर्देश पर डेढ़ माह के शावक को एसडीओ अभय प्रताप सिंह और वनकर्मियों की अभिरक्षा में अशफाक उल्ला खां वन्य प्राणी उद्यान गोरखपुर भेजा है। एसडीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शावक पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। वन्य प्राणि उद्यान के डॉक्टर उसकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें