Tigress attacked the youth, also killed the cattle
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर आई बाघिन पटिहन, ऐंठपुर, लालपुर ढाका समेत कई गांवों के आसपास देखी जा रही है। बीती रात एक मवेशी को मौत के घाट उतारने के बाद बाघिन ने ऐंठपुर गांव के भोला के 21 वर्षीय पुत्र तीर्थ पर हमला कर दिया।
बाघिन द्वारा पहले तीर्थ की मवेशी पर हमला किया गया जिससे मवेशी की मौत हो गई। मवेशी के चीखने की आवाज सुनकर जब तीर्थ बाहर गया तो बाघिन ने उसपर भी हमला कर दिया।
तीर्थ के चीखने-चिल्लाने व आसपास अन्य ग्रामीणों के आ जाने से बाघिन भाग गई। घायल तीर्थ का इलाज सीएचसी में कराया गया जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है। उधर वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।