फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोहिया पुल पर पहुंची बाघिन और शावक से मची अफरा-तफरी

Wed, 06 Aug 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। मैलानी रेंज के बरौंछा नाला क्षेत्र से निकली बाघिन कुकरा गांव में बकरी का शिकार करने के बाद शावक के साथ बुधवार सुबह नौ बजे लोहिया पुल पर पहुंच गई। यह देख राहगीरों और वाहन सवारों को होश उड़ गए। सड़क के बीचों-बीच खड़े दो बाघों को देख राहगीर, साइकिल और बाइक सड़क पर फेंककर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। आधा घंटे तक दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

इस बीच चौपहिया वाहन सवारों ने बाघिन का वीडियो बनाया। वन कर्मियों की टीम के साथ पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी ने पगमार्क देखकर बाघिन और शावक की मौजूदगी की पुष्टि की है।
राहगीरों और ग्रामीणों का कहना है कि बरौंछा नाला क्षेत्र में सक्रिय बाघिन अपने शावकों के साथ बांकेगंज-कुकरा मार्ग पारकर दोनों रेंजों में लगातार आवागमन करते दिखाई पड़ रहे हैं। इससे लोग अब इस सड़क से गुजरने में डरने लगे हैं। हमले की दहशत में शाम ढलने से पहले आवागमन बंद हो जाता है।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक गांवों की आबादी के पास बाघिन की मौजूदगी से किसान, राहगीर और स्कूली बच्चों का जीना मुहाल हो गया है। इसके बावजूद वन विभाग ग्रामीणों की इस समस्या के प्रति कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें