फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ की नहीं मिली लोकेशन, बदला पिंजरे का ठिकाना

विज्ञापन
कटठौहा में जगह बदलकर लगाया पिंजरा बांधा गया बकरा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व के उत्तर निघासन बेलरायां रेंज के बैरिया बीट के कट्ठौहा में दो ग्रामीणों को मार डालने वाले बाघ ने लोकेशन बदल दी है। इस पर वन कर्मियों ने सोमवार को पिंजरे का ठिकाना बदल कर उसमें बकरा बांध दिया है।
विज्ञापन

बैरिया बीट क्षेत्र के गांव कट्ठौहा में चार माह के अंदर बाघ ने दो ग्रामीण बाघ के हमले में जान गवां चुके हैं। पांच दिन पहले वन कर्मचारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर उसकी लोकेशन जानने के लिए चार जोड़ी कैमरे लगाए थे। उसे कैद करने के लिए एक पिंजरा लगाकर उसमें बकरा बांध दिया था, लेकिन बाघ ना तो पिंजरे के पास गया और ना ही उसकी तस्वीरें कैमरों में कैद हुई है। अपने मकसद में विफल वन कर्मचारियों ने सोमवार को पिंजरे का ठिकाना बदल दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें