कोचिंग सेंटर पर छात्राओं को जागरुक करती महिला आरक्षी -स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। मिशन शक्ति- चार के तहत सोमवार को सदर कोतवाली, नीमगांव, फरधान, भीरा, सिकंदराबाद आदि थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए।
सदर कोतवाली पुलिस ने रोडवेज चौकी की एक कोचिंग में जागरूकता कार्यक्रम किया। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को वुमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। कहा कि डरें नहीं और गलत व्यवहार सहे नहीं। समस्या का मुकाबला डटकर करें। मुसीबत में हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें। छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
बताया गया कि निजी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें।