फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों पर बैठकर की जाएगी बाघ व तेंदुए की निगरानी

Sat, 14 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर वन रेंज में बाघों की निगरानी के लिए मंगवाए गए हाथी। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन रेंज में कई दिनों से बाघ व तेंदुए का आतंक फैला हुआ है। वनकर्मी उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। अब दुधवा से दो जोड़े हाथियों को बुलाया गया है, जिन पर वनकर्मी बैठकर बाघ व तेंदुए की निगरानी करेंगे। रविवार को उन्हें मोरनिया गांधीनगर वेटलैंड में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


थाना हजारा में बीते चार जून को बाघ ने एक महिला को मार दिया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। ग्रामीणों ने विभाग से बाघ को पकड़ने, तारबाड़ लगवाने व लाइटों को लगाने की मांग की थी। बीती सात जून को भी सिंगाही खुर्द की वृंदावन काॅलोनी के पास बाघ को ग्रामीणों ने देखा था। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा था, लेकिन लोकेशन ट्रेस कर बाघों को पकड़ नहीं पा रहा था।
इसको लेकर मचान बनवाने, कैमरे लगवाने का कार्य भी किया गया था। वन विभाग ने अब शनिवार को दो जोड़ी हाथियों को मंगवाया है। दुधवा से आए यह हाथी अब बाघों को ट्रेस करने में मदद करेंगे। हालांकि, शनिवार की देर शाम तक हाथियों के रुकने व भोजन की व्यवस्था तक वन विभाग नहीं कर सका था। रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि दो हाथी सुबह आए हैं, जिन्हें वेटलैंड भेजा जा रहा है। हाथियों के भोजन आदि की व्यवस्था वहीं की गई है। रविवार से निगरानी करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें