फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में गाय को खींच ले गया बाघ, दहशत

Thu, 01 Jan 2015 05:31 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज की पश्चिमी बीट में गुरुवार दोपहर बाघ ने जंगल के अंदर चर रहे पालतू मवेशियों के झुंड पर अचानक धावा बोला और एक गाय को खींच ले गया। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीण सिरदार, गुड्डू, खेमकरन आदि ने बताया कि रेंज की पश्चिमी बीट से सटे इलाकों के ग्रामीण अपने पालतू मवेशियों को जंगल ले गए थे। इस दौरान दोपहर तीन बजे के करीब बाघ ने मवेशियों के झुंड पर हमला बोल दिया और ग्रामीणों के सामने एक गाय को शिकार बनाया, जिसे देखकर चरवाहों के होश उड़ गए। ग्रामीण सिरदार, गुड्डू, खेमकरन आदि ने बताया कि शिकार के बाद बाघ गाय को घसीटता हुआ जंगल के अंदर ले गया। उन लोगाें ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उधर, गोला रेंजर उमेश रॉय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वनकर्मियों की टीम मौके पर रवाना की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल के अंदर नहीं जाने के साथ ही सतर्कता बरतने की ताकीद की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें