फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ बाघ, दो दिन पहले किसान की ली थी जान

Sat, 23 Nov 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में दो दिन पहले बाघ ने किसान को मार डाला था। इस घटना के बाद विभाग ने इलाके में पिंजरा लगाया, जिसमें शनिवार सुबह बाघ कैद हो गया।  
विज्ञापन
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मन्नापुर में शनिवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में एक बाघ कैद हो गया। उसे जंगल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये वही बाघ है, जिसने मन्नापुर निवासी 55 वर्षीय किसान कंधई लाल को मार डाला था। यह घटना बृहस्पतिवार को हुई थी। 

विज्ञापन


महेशपुर वनरेंज की देवीपुर बीट के गांव मन्नापुर निवासी कंधई लाल बृहस्पतिवार को अपने खेत में मोटर से पानी चला रहे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। बाघ के हमले में कंधई लाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल था। शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक रेणू सिंह ने मन्नापुर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया था। उनके साथ डीएफओ संजय विश्वाल समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी भी गांव गए थे। 

हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह ही वन विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगवाया गया था। इसी पिंजरे में बाघ शनिवार को फंस गया। बाघ पकड़े जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी गांव पहुंच गए।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें