रामदीनपुर में पेट्रोलिंग करते वनकर्मी।
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र में बाघ के बढ़ते हमलों को रोकने, जन जागरूकता अभियान के तहत डीएफओ समीर कुमार के निर्देश पर महेशपुर के वनकर्मियों ने सोमवार सवेरे एसटीपीएफ जवानों के साथ रामदीनपुर, तिलोकपुर, मोतीपुर, सिंगहा, अयोध्यापुर, नरसिंहपुर के आसपास बाघ प्रभावित इलाके में दो घंटे तक पेट्रोलिंग की, लेकिन कहीं पर भी बाघ का मूवमेंट नहीं मिला।
रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि कि गन्ने का सीजन शुरू होते ही बाघ, तेंदुए शिकार की तलाश में जंगल से खेतों में आ जाते हैं, जो इंसानी दखल होने पर हिंसक हो जाते हैं। इसलिए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाघ प्रभावित क्षेत्र में यह पेट्रोलिंग अभियान सीजन भर जारी रहेगा।