फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाने का खतरा भांप चुकी शातिर बाघिन अब गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शुक्रवार सवेरे गांव सुंदरपुर निवासी तेजकुमार वर्मा के खेत में धान की रोपाई करते मजदूरों में उस समय भगदड़ मच गई जब गन्ने में छिपा बाघ दहाड़ता हुआ आ धमका। शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ फिर खेत में घुस गया, जिससे वहां दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, रंजीत कुमार, मास्टर सुशील, सर्वेश आदि का कहना है कि शुक्रवार की सवेरे सात बजे तेजकुमार वर्मा के खेत में धान लगाने के लिए ट्रैक्टर से पलेवा हो रहा था और मजदूर बेड़ उठा रहे थे। इसी बीच गन्ने में छिपा बाघ दहाड़ता हुआ ट्रैक्टर के सामने आ गया, जिसे देख मजदूरों के होश उड़ गए और भगदड़ मच गई। मजदूरों के शोर मचाने, आग जलाने पर बाघ फिर खेत में घुस गया, जिससे वहां दहशत फैल गई है। गांव वालों का कहना है कि यह वही बाघ है, जिसने सात जून को घास काटते वक्त सुशील को हमला कर घायल कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें