17एलकेएच409
दुधवा : नवीन पर्यटन सत्र का तीसरा दिन
मेन,...
किशनपुर में सैलानियों को दिखा बाघ
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का नवीन पर्यटन सत्र शुरू होने के तीसरे दिन किशनपुर रेंज में सैलानियों को बाघ के दीदार हुए।
बृहस्पतिवार को तीसरे दिन पहली शिफ्ट में किशनपुर रेंज का भ्रमण करने गए दिल्ली और बरेली के सैलानियों को बाघ के दीदार हुए। गाइड के मुताबिक, किशनपुर रेंज में पहली शिफ्ट में करीब छह सैलानियों को बाघ दिखा है। बाघ को नजदीक से देखकर सैलानी पहले तो भयभीत हुए, लेकिन धीरे-धीरे उनका भय कम हो गया। बाघ को करीब से देखकर सैलानियों ने अपने रोमांच के बारे में भी बताया। भयभीत होने के कारण कोई फोटो या वीडियो नहीं बना पाए। फिलहाल सैलानियों ने खुशी का इजहार किया है।
तीसरे दिन भी स्थानीय सैलानी रहे नदारद
पार्क के पर्यटन परिसर का शुल्क रखने के बाद से स्थानीय सैलानी यहां से नदारद दिखाई दे रहे हैं। तीसरे दिन भी पर्यटन परिसर में स्थानीय सैलानी देखने को नहीं मिले, जबकि बाहर से आए सैलानियों ने पार्क के जंगल का आनंद उठाया।