फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले और किसान संगठन का वन विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए पैदल जाते किसान।
विज्ञापन
17एलकेएच 22
विज्ञापन

भाकपा माले और किसान संगठन का
वन विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा
- 17 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
निघासन। वन विभाग की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर किसान संगठन और भाकपा माले ने पैदल मार्च निकाला। किसान 17 किलोमीटर पैदल चलकर तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार को सौंपा।
भाकपा माले नेता कृष्णा अधिकारी और किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दिलभाग सिंह की अगुवाई में किसान मौनीबाबा स्थान से पैदल चलकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। वहां संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आजादी के बाद बसे लोगों को मालिकाना हक दिलाने, वन विभाग द्वारा सीज किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने, रेंजर आरिफ जमाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में किसान संगठन के विधानसभा अध्यक्ष जयमाल सिंह, रामसिंह, जसपाल सिंह आदि ने भाजपा को किसान विरोधी बताया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर रंजीत सिंह, रामदरस, रंजीत सिंह, रामसरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें