फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे क्रॉसिंग की दीवार पर चहलकदमी करता दिखा बाघ

विज्ञापन
महरताला क्रासिंग पर चहलकदमी करता बाघ। स्त्रोत- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बांकेगंज। बांकेगंज-गोला रेलखंड के मध्य महरताला रेलवे क्रॉसिंग की दीवार पर एक बाघ चहलकदमी करता नजर आया। शनिवार रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग समेत लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में मामला मैलानी-पीलीभीत रेल खंड का निकला।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में बांकेगंज गोला रेल प्रखंड के मध्य गेट संख्या 163 पर महरताला रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात आठ बजे करीब एक बाघ क्रॉसिंग के दोनों और बनी एक दीवार पर चढ़कर चहलकदमी करते हुए दिख रहा है। रेलवे क्रॉसिंग की ओर महरताला, तिलकपुर, बल्दीपुर समेत कई गांव के लोगों का काफी देर तक आवागमन ठप हो गया।
गोला रेंजर संजीव तिवारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जब जांच कराई तो यह मैलानी-पीलीभीत रेल खंड क्राॅसिंग के गेट संख्या 188 का पाया गया। चार दिन पहले वायरल इस वीडियो के पीछे जंगल दिखाई पड़ रहा है। जबकि माहरताला रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर जंगल की जगह आबादी है। महरताला क्रॉसिंग के रेल कर्मियों ने भी बाघ होने की सूचना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें