फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बांकेगंज-कुकरा रोड पर चहलकदमी करता दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। बरौंछा नाले से निकला बाघ कुकरा-बांकेगंज मार्ग पर चहलकदमी करता दिखाई पड़ा। बाघ को सड़क पर देख उधर से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कुकरा-बांकेगंज मार्ग से गुजर रहे दो पहिया, चौपहिया वाहन सवारों को कर्नल फार्म के पास बाघ सड़क पर आ गया। बाघ को सामने देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ धीमी चाल से चलता हुआ बरौंछा नाले की झाड़ियों में छिप गया।
विज्ञापन

तब राहगीरों ने राहत की सांस ली। राहगीरों का कहना है कि सड़क किनारे जंगल से निकलकर बाघ अक्सर दिखाई देते हैं। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर बाघ दिखाई पड़ने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों और ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। .संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें