फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों के पास दिखा बाघ, किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। रायपुर बीट के मजरा दौलतापुर और पकरिया सल्लिहा के बाॅर्डर पर बृहस्पतिवार को करीब एक बजे एक बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया। बाघ को देख खेतों में काम कर रहे किसानों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

दौलतापुर टांडा निवासी शिवचंद्र, बलवीर सिंह, मुन्नू, रामनरेश और राजू समेत कई लोग गन्ने के खेतों में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान एक बाघ खेत में चल रहे पंपिंग सेट की तरफ जाता दिखाई दिया। काम कर रहे लोग किसी तरह बचते-बचाते घरों की तरफ आ गए और वन दरोगा को सूचना दी। गोला रेंज की रायपुर बीट के वन दरोगा अंकित बाबू ने बताया कि सूचना मिली है, टीम को भेज दिया है। भीषण गर्मी में वन्यजीव प्यास बुझाने के लिए खेतों में चल रहे पंपिंग सेटों के पास आ जाते हैं। उन्होंने किसानों को जंगल के पास वाले क्षेत्रों और गन्ने के घने खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें